Sunday, November 15, 2009

चुनाव चिन्ह आवंटित

चूरू, १५ नवंबर। चूरू नगर परिषद एवं राजगढ नगर पालिका निर्वाचन के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को रविवार को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) एवं कलक्टर डॉ के के पाठक ने बताया कि चूरू नगर परिषद के सभापति पद के चुनाव के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस के गोविंद महनसरिया को हाथ, भाजपा के रमाकांत ओझा को कमल, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मा।) के रमजान खां को हथौड़ा, हंसिया और सितारा, निर्दलीय कैलाश चंद्र को रेल का इंजिन, गौरीशंकर को सिलाई की मशीन, मोहम्मद असलम खां को मोमबत्तियां, संत कुमार सारस्वत को पतंग एवं निर्दलीय सलीम गुजर को रोड रोलर चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया कि चूरू नगर परिषद के वार्ड संख्या ०१ से भाजपा की कमला देवी व इंडियन नेशनल कांग्रेस की सरोज देवी, वार्ड संख्या ०२ से भाजपा की सुमित्राा, इंडियन नेशनल कांग्रेस की भगवती व निर्दलीय मैना देवी, वार्ड संख्या ३ से भाजपा की रोशनी बानो व इंडियन नेशनल कांग्रेस की हुसनाबानो, वार्ड संख्या ०४ से भाजपा की चंपा देवी, इंडियन नेशनल कांग्रेस की शबनम व निर्दलीय बिमला, वार्ड संख्या ०५ से भाजपा के असलम हुसैन व इंडियन नेशनल कांग्रेस के चांद मोहम्मद छींपा, वार्ड संख्या ०६ से भाजपा की जन्नत, इंडियन नेशनल कांग्रेस की सुगरा व निर्दलीय खातून बानो, वार्ड ०७ से भाजपा की बतूल मलनस व इंडियन नेशनल कांग्रेस की खातून, वार्ड ०८ से भाजपा की ताज बानो, इंडियन नेशनल कांग्रेस की रहीसा बानो, निर्दलीय सुगरा व हसमत, वार्ड ०९ से भाजपा की मजीदन, इंडियन नेशनल कांग्रेस की सहीदन व निर्दलीय सुगरा, वार्ड १० से भाजपा के मोहम्मद अब्बास, इंडियन नेशनल कांग्रेस के इमरान व निर्दलीय इनायत खां, वार्ड ११ से भाजपा के लिखमीचंद प्रजापत, इंडियन नेशनल कांग्रेस के शौकत अली व निर्दलीय मोहम्मद आजाद भाटी, वार्ड १२ से भाजपा के मोहम्मद युसुफ, इंडियन नेशनल कांग्रेस के लाल मोहम्मद, निर्दलीय अब्दुल शकूर, असलम खोकर व मोहम्मद असलम भाटी, वार्ड १३ से इंडियन नेशनल कांग्रेस के इलाही बक्स, भाजपा के योगेंद्र, निर्दलीय रफीक, राजेश रक्षक व सैयद आरिफ कमाल, वार्ड १४ से इंडियन नेशनल कांग्रेस के नरेंद्र, भाजपा के कमल, निर्दलीय अशोक व महबूब, वार्ड १५ से भाजपा की दीपा देवी, इंडियन नेशनल कांग्रेस की निर्मला शर्मा, निर्दलीय रामी देवी व सुशीला, वार्ड १६ से भाजपा की विमला गढवाल, इंडियन नेशनल कांग्रेस की मदीना व निर्दलीय दीपा, वार्ड १७ से भाजपा के मोहम्मद इस्माईल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के रमजान अली खां व निर्दलीय सुशील कुमार, वार्ड १८ से भाजपा के अनवर थीम, इंडियन नेशनल कांग्रेस के शौकत अली, निर्दलीय अशोक कुमार, महबूब व मोहम्मद शकूर, वार्ड १९ से भाजपा की खातून, इंडियन नेशनल कांग्रेस की हाजरा व निर्दलीय कोशर तथा वार्ड संख्या २० से भाजपा के छगन लाल व इंडियन नेशनल कांग्रेस के जावेद को रविवार को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। इसी प्रकार वार्ड संख्या २१ से इंडियन नेशनल कांग्रेस के ताराचंद बांठिया, भाजपा के राजकुमार व निर्दलीय नोरतमल, वार्ड २२ से भाजपा के राजकुमार, इंडियन नेशनल कांग्रेस के मुकेश, निर्दलीय अरविंद कुमार सारस्वत व नोरतन, वार्ड २३ से इंडियन नेशनल कांग्रेस के परमेश्वरलाल, भाजपा की बिमला देवी व निर्दलीय सोहनलाल, वार्ड २४ से इंडियन नेशनल कांग्रेस के रक्षपाल सिंह सिहाग एडवोकेट, भाजपा के प्रेम कुमार व निर्दलीय पवन कुमार गुर्जर, वार्ड २५ से भाजपा की नरबदा व इंडियन नेशनल कांग्रेस की यशोदा, वार्ड २६ से भाजपा के भागीरथ प्रसाद सैनी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के लालचंद, निर्दलीय अली मोहम्मद, नवाब खां, मनफूल खां व शांति, वार्ड २७ से इंडियन नेशनल कांग्रेस की जरीना व निर्दलीय गुलशन बानो, वार्ड २८ से इंडियन नेशनल कांग्रेस की निरंजना पारीक, भाजपा की मंजू व निर्दलीय विजय लक्ष्मी, वार्ड २९ से भाजपा की गुलशन व इंडियन नेशनल कांग्रेस की सायरा बानो, वार्ड ३० से इंडियन नेशनल कांग्रेस के खुशी मोहम्मद, भाजपा के नंदकिशोर व निर्दलीय गणपत राम, वार्ड ३१ से इंडियन नेशनल कांग्रेस के अलादीन खां, निर्दलीय अबरार खां व इमामुदीन, वार्ड ३२ से इंडियन नेशनल कांग्रेस के दीपचंद, भाजपा के विश्वनाथ जांगिड़ व निर्दलीय श्याम लाल, वार्ड ३३ से भाजपा की चंदा, इंडियन नेशनल कांग्रेस की उषा व निर्दलीय पूनम, वार्ड ३४ से भाजपा के श्याम सुंदर पारीक, इंडियन नेशनल कांग्रेस के राकेश कुमार, निर्दलीय सत्यनारायण सोनी व सुरेश कुमार गोयनका, वार्ड ३५ से भाजपा के पुरूषोतम व इंडियन नेशनल कांग्रेस के रामावतार, वार्ड ३६ से इंडियन नेशनल कांग्रेस की जमना देवी व भाजपा के सीताराज बाल्मीकि, वार्ड ३७ से भाजपा के चैनरूप, इंडियन नेशनल कांग्रेस के मनीष व निर्दलीय गिरधारीलाल, वार्ड ३८ से भाजपा के सागरमल व इंडियन नेशनल कांग्रेस के सत्यनारायण बाकोलिया, वार्ड ३९ से भाजपा की लक्ष्मीदेवी व इंडियन नेशनल कांग्रेस की रतनीदेवी, वार्ड ४० से भाजपा के राधेश्याम, इंडियन नेशनल कांग्रेस के राम अवतार, निर्दलीय निर्मल कुमार चोटिया, बाल कृष्ण व मोहनलाल नाई, वार्ड ४१ से भाजपा की प्रेमलता, इंडियन नेशनल कांग्रेस की सीता देवी व निर्दलीय मघी, वार्ड ४२ से इंडियन नेशनल कांग्रेस के रवि प्रकाश, भाजपा के सुरेंद्र कुमार, निर्दलीय कैलाश चंद्र व मनोज कुमार जोशी, वार्ड ४३ से इंडियन नेशनल कांग्रेस की गिरिजा, भाजपा की सजना व निर्दलीय सुशीला देवी, वार्ड ४४ से भाजपा की जनत, इंडियन नेशनल कांग्रेस के सलीम, निर्दलीय मोहम्मद अली व रामगोपाल तथा वार्ड संख्या ४५ से भाजपा की दुर्गा देवी, इंडियन नेशनल कांग्रेस की सुशीला देवी सैनी व निर्दलीय केशर देवी को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। इसी प्रकार राजगढ नगरपालिका अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस के लाल मोहम्मद को हाथ, बसपा के नंदकिशोर मरोदिया को हाथी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मा।) की सजना को हथौड़ा, हंसिया और सितारा, निर्दलीय मोहनलाल को जग, राधेश्याम को रेल का इंजिन, रामनिवास शर्मा को सिलाई की मशीन, विजय सिंह को पतंग, सेवालाल को कप और प्लेट एवं निर्दलीय हरिकिशन शर्मा को रोड रोलर चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। राजगढ पालिका में वार्ड पार्षद पद के निर्वाचन के लिए कुल १०५ प्रत्याशियों को रविवार को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है।


No comments:

Post a Comment