Monday, November 23, 2009

शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

चूरू, 23 नवंबर। चूरू नगर परिषद के सभापति व वार्ड पार्षद तथा राजगढ नगर पालिका के अध्यक्ष व वार्ड पार्षद के निर्वाचन के लिए सोमवार को शंातिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ के के पाठक ने बताया कि सायं 05 बजे तक चूरू नगर परिषद क्षेत्रा में 68.56 प्रतिशत तथा राजगढ नगर पालिका निर्वाचन क्षेत्रा में 74.88 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चूरू नगर परिषद क्षेत्रा में प्रातः 9 बजे तक 9.25 प्रतिशत, 11 बजे तक 23.20 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 42.10 प्रतिशत, 03 बजे तक 58.14 प्रतिशत एवं सायं 05 बजे तक 68.56 प्रतिशत औसत मतदान हुआ। इसी प्रकार राजगढ नगर पालिका क्षेत्रा में प्रातः 09 बजे तक 7.40 प्रतिशत, 11 बजे तक 23.10 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 41.20 प्रतिशत, 03 बजे तक 58.20 प्रतिशत एवं सायं 05 बजे तक 74.88 प्रतिशत औसत मतदान हुआ।
चूरू नगर परिषद क्षेत्रा में प्रातः दस बजे तक बूथ संख्या 33 पर 716 में से 72, बूथ संख्या 32 पर 878 में से 130, बूथ संख्या 48 पर 1214 में से191, बूथ संख्या 49 पर 569 में से 72, बूथ संख्या 50 पर 848 में से 140 में से, बूथ संख्या 37 पर 906 में से 120, बूथ संख्या 36 पर 863 में से 102, बूथ संख्या 82 पर 803 में से 132, बूथ संख्या 88 पर 938 में से 120, बूथ संख्या 87 पर 955 में से 124, बूथ संख्या 39 पर 673 में से 131, बूथ संख्या 22 पर 854 में से 145, बूथ संख्या 28 पर 1164 में से 90 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
इसी प्रकार प्रातः 11 बजे तक बूथ संख्या 56 पर 860 में से 188, बूथ संख्या 81 पर 980 में से 251, बूथ संख्या 82 पर 803 में से 264, बूथ संख्या 80 पर 800 में से 224, बूथ संख्या 08 पर 736 में से 225, बूथ संख्या 85 पर 858 में से 281, बूथ संख्या 86 पर 867 में से 201, बूथ संख्या 27 पर 1228 में से 304 मतदाताओं ने अपने वोट डाले। दोपहर एक बजे तक बूथ संख्या 28 पर 1164 में से 499, बूथ संख्या 27 पर 1228 में से 460, बूथ संख्या 22 पर 854 में से 421, बूथ संख्या 39 पर 673 में से 279 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया तथा सायं 4.15 बजे तक बूथ संख्या 50 पर 848 में से 601,बूथ संख्या 48 पर 1214 में से 818, बूथ संख्या 23 पर 792 में से 470 एवं सायं 4.30 बजे तक बूथ संख्या 24 पर 686 में से 413 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया।
चूरू शहर के बूथ संख्या 32 एवं 48 पर पर्दानशीं मुस्लिम महिला मतदाताओं की भीड़ देखी गई तथा बूथ संख्या 36 पर 70 वर्षीय नेत्राहीन याकूब ने अपने पोते इरफान की मदद से अपना वोट डाला।
चूरू शहर में स्थापित बूथ संख्या 80 पर 75 वर्षीय सीताराम ने अपने दो पोतों के सहारे एवं बूथ संख्या 85 पर 90 वर्षीय गोकुलराम ने अपने पोते सुरेश के सहारे मतदान केंद्र पर आकर मताधिकार का उपयोग किया। गोकुलराम ने मतदान के प्रति उत्साह दिखाते हुए कहा कि आगामी परिषद चुनाव में भी अपना वोट जरूर डालूंगा।
मतगणना दलों को प्रशिक्षण 24 को:-
चूरू नगर परिषद एवं राजगढ पालिका के सोमवार को हुए मतदान की मतगणना 26 नवंबर को की जाएगी। इसके लिए मतगणना दलों को प्रशिक्षण मंगलवार 24 नवंबर को दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ के के पाठक ने बताया कि चूरू नगर परिषद निर्वाचन के लिए मतगणना दलों को जिला परिषद सभागार में प्रातः 11 बजे प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार राजगढ पालिका के निर्वाचन के लिए गठित मतगणना दलों को मिनी सचिवालय राजगढ में प्रातः 11 बजे प्रशिक्षण दिया जाएगा।
--------

No comments:

Post a Comment