कौमी एकता सप्ताह १९ से २५ नवंबर को
१८ नवंबर। देश भक्ति एवं राष्ट्रीय अखंडता की भावना पैदा करने के लिए कौमी एकता सप्ताह (राष्ट्रीय एकता सप्ताह) का आयोजन १९ से २५ नवंबर को किया जाएगा। जिला कलक्टर डॉ के के पाठक ने बताया कि १९ नवंबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर धर्म निरपेक्षता, सांप्रदायिकता विरोधी और अहिंसा विषयक बैठके, गोष्ठियां और सेमीनार आयोजित की जाएंगी। इसी क्रम में गुरुवार प्रात: ११ बजे कलेक्ट्रेट में अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए समर्पित होकर कार्य करने की शपथ दिलाई जाएगी। इसी प्रकार २० नवंबर को अल्पसंख्यक कल्याण दिवस, २१ को भाषाई सद्भावना दिवस, २२ को कमजोर वर्ग दिवस, २३ को सांस्कृतिक एकता दिवस, २४ को महिला दिवस तथा २५ नवंबर को संरक्षण दिवस मनाया जाएगा।
No comments:
Post a Comment