Wednesday, November 25, 2009

चूरू नगर परिषद सभापति पद के लिए कांग्रेस के गोविंद महणसरिया निर्वाचित घोषित


चूरू, 26 नवंबर। चूरू नगर परिषद के सभापति एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए गुरुवार को केंद्रीय विद्यालय चूरू में संपन्न हुई मतगणना के बाद सभापति पद के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस के गोविंद महणसरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रमाकांत ओझा को 2 हजार 438 मतों से पराजित कर विजयश्री हासिल की तथा वार्ड पार्षद पद के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस के 22, भाजपा के 20 तथा 3 निर्दलीय उम्मीदावारों ने विजय हासिल की।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ के के पाठक ने बताया कि इंडियन नेशनल कांग्रेस के गोविंद महणसरिया को 20 हजार 635, भाजपा के रमाकांत ओझा को 18 हजार 197, भाकपा (मा) के रमजान खां को 951, निर्दलीय कैलाश चंद्र को 01 हजार 294, गौरीशंकर को 05 हजार 573, मोहम्मद असलम खां को 1 हजार 689, संत कुमार सारस्वत को 219 एवं निर्दलीय सलीम गुर्जर को 01 हजार 322 मत प्राप्त हुए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चूरू नगर परिषद के वार्ड पार्षद के निर्वाचन के लिए वार्ड संख्या 01 में भाजपा की कमला देवी को 351 व इंडियन नेशनल कांग्रेस की सरोज देवी को 308, वार्ड संख्या 02 में भाजपा की सुमित्रा को 550, इंडियन नेशनल कांग्रेस की भगवती को 543 तथा निर्दलीय मैना देवी को 160, वार्ड संख्या 03 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की हुस्ना बानो को 636 व भाजपा की रोशनी बानो को 304, वार्ड संख्या 04 से भाजपा की चंपा देवी को 571, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 522 व निर्दलीय बिमला को 90, वार्ड संख्या 05 से भाजपा के असलम हुसैन को 608 व इंडियन नेशनल कांग्रेस के चांद मोहम्मद छींपा को 481, वार्ड संख्या 06 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की सुगरा को 443, निर्दलीय खातून बानो को 422 तथा भाजपा की जन्नत को 76, वार्ड संख्या 07 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की खातून को 707 व भाजपा की बतूल मलनस को 175, वार्ड संख्या 08 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की रहीसा बानो को 634, भाजपा की ताज बानो को 169, निर्दलीय शकूरा को 161 व निर्दलीय हसमत को 80, वार्ड संख्या 09 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की सहीदन को 452, निर्दलीय सुगरा को 423 व भाजपा की मजीदन को 235 , वार्ड संख्या 10 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के इमरान को 769, निर्दलीय इनायत खां को 640 व भाजपा के मोहम्मद अब्बास को 414, वार्ड 11 से भाजपा के लिखमीचंद प्रजापत को 637, इंडियन नेशनल कांग्रेस के शौकत अली को 385 व निर्दलीय मोहम्मद आजाद भाटी को 118, वार्ड संख्या 12 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के लाल मोहम्मद को 456, निर्दलीय मोहम्मद असलम भाटी को 203, भाजपा के मोहम्मद युसुफ को 134, निर्दलीय अब्दुल शकूर को 68, निर्दलीय असलम खोखर को 33, वार्ड संख्या 13 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के इलाही बक्स को 448, भाजपा के योगेंद्र को 364, निर्दलीय राजेश रक्षक को 308, निर्दलीय रफीक को 82 व सैयद आरिफ कमाल को 15, वार्ड संख्या 14 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के नरेंद्र को 818, भाजपा के कमल को 502, निर्दलीय अशोक को 175 व निर्दलीय महबूब को 93, वार्ड संख्या 15 में निर्दलीय सुशीला को 518, भाजपा की दीपा देवी को 480, इंडियन नेशनल कांग्रेस की निर्मला देवी को 412 व निर्दलीय रामी देवी को 194, वार्ड संख्या 16 में भाजपा की विमला गढवाल को 514, इंडियन नेशनल कांग्रेस की मदीना को 358 व निर्दलीय दीपा को 199, वार्ड संख्या 17 में भाजपा के मोहम्मद इस्माइल को 426, इंडियन नेशनल कांग्रेस के रमजान अली खां को 406 व निर्दलीय सुशील कुमार को 164, वार्ड संख्या 18 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के शौकत अली को 367, भाजपा के अनवर थीम को 310, निर्दलीय अशोक कुमार को 119, निर्दलीय महबूब को 10 व निर्दलीय मोहम्मद शकूर को 310, वार्ड 19 से भाजपा की खातून को 405, इंडियन नेशनल कांग्रेस की हाजरा को 348 व निर्दलीय कौशर को 53, वार्ड संख्या 20 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के जावेद को 507 व भाजपा के छगन लाल को 465 मत प्राप्त हुए।
इसी प्रकार वार्ड 21 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के ताराचंद बांठिया को 447, भाजपा के राजकुमार को 354 व निर्दलीय नोरत मल को 73, वार्ड संख्या 22 में भाजपा के राजकुमार को 354, इंडियन नेशनल कांग्रेस के मुकेश को 162, निर्दलीय अरविंद कुमार सारस्वत को 173, निर्दलीय नोरतन को 206, वार्ड संख्या 23 में भाजपा की बिमला देवी को 657, निर्दलीय सोहन लाल को 367 व इंडियन नेशनल कांग्रेस के परमेश्वरलाल को 334, वार्ड संख्या 24 में इंडियन नेशनल कांग्रेस में रक्षपाल सिंह सिहाग एडवोकेट को 501, भाजपा के प्रेम कुमार को 410 व निर्दलीय पवन कुमार गुर्जर को 384, वार्ड संख्या 25 में भाजपा की नरबदा को 321 व इंडियन नेशनल कांग्रेस की यशोदा को 311, वार्ड संख्या 26 में भाजपा के भागीरथ प्रसाद सैनी को 462, इंडियन नेशनल कांग्रेस के लालचंद को 447, निर्दलीय अली मोहम्मद को 97, निर्दलीय नवाब खां को 26, निर्दलीय मनफूल खां को 214 व निर्दलीय शांति को 16, वार्ड संख्या 27 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की जरीना को 554 व निर्दलीय गुलशन बानो को 425, वार्ड संख्या 28 में भाजपा की मंजू को 449, इंडियन नेशनल कांग्रेस की निरंजना पारीक को 357 व निर्दलीय विजय लक्ष्मी को 168, वार्ड संख्या 29 में भाजपा की गुलशन को 527 व सायरा बानो को 518, वार्ड संख्या 30 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के खुशी मोहम्मद कोे 483, भाजपा के नंद किशोर को 474 व निर्दलीय गणपत राम को 39, वार्ड संख्या 31 में निर्दलीय अबरार खां को 630, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अलादीन खां को 481 व निर्दलीय इमामुदीन को 49, वार्ड 32 में भाजपा के विश्वनाथ जांगिड़ को 901, इंडियन नेशनल कांग्रेस के दीप चंद को 360 व निर्दलीय श्यामलाल को 214, वार्ड संख्या 33 में भाजपा की चंदा को 512, इंडियन नेशनल कांग्रेस की उषा को 106 व निर्दलीय पूनम को 423, वार्ड संख्या 34 में भाजपा के श्याम सुंदर पारीक को 503, इंडियन नेशनल कांग्रेस के राकेश कुमार को 343, निर्दलीय सत्यनारायण सोनी को 198 व निर्दलीय सुरेश कुमार गोयनका को 114, वार्ड संख्या 35 में भाजपा के पुरूषोतम को 510 व इंडियन नेशनल कांग्रेस के रामावतार को 366, वार्ड संख्या 36 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की जमना देवी को 661 व भाजपा की सीताराज बाल्मीकि को 343, वार्ड संख्या 37 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के मनीष को 635, भाजपा के चैनरूप को 444 व निर्दलीय गिरधारी लाल को 421, वार्ड संख्या 38 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के सत्यनारायण बाकोलिया को 774 व भाजपा के सागर मल को 383, वार्ड संख्या 39 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की रतनी देवी को 878 व भाजपा की लक्ष्मी देवी को 453, वार्ड संख्या 40 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के राम अवतार को 489, भाजपा के राधेश्याम को 461, निर्दलीय निर्मल कुमार चोटिया को 170, निर्दलीय बाल कृष्ण को 56 व निर्दलीय मोहनलाल नाई को 21, वार्ड संख्या 41 में निर्दलीय मघी को 485, भाजपा की प्रेमलता को 384 व इंडियन नेशनल कांग्रेस की सीता देवी को 295, वार्ड संख्या 42 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के रवि प्रकाश को 383, भाजपा के सुरेंद्र कुमार को 346, निर्दलीय मनोज कुमार जोशी को 98 व निर्दलीय कैलाश चंद्र को 69, वार्ड संख्या 43 में भाजपा की सजना को 528, गिरिजा को 271 व निर्दलीय सुशीला देवी को 317, वार्ड संख्या 44 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के सलीम को 524, भाजपा की जनत को 364, निर्दलीय मोहम्मद अली को 198 व निर्दलीय रामगोपाल को 90 तथा वार्ड संख्या 45 में भाजपा की दुर्गा देवी को 510, इंडियन नेशनल कांग्रेस की सुशीला देवी सैनी को 364 व निर्दलीय केशर देवी को 268 मत प्राप्त हुए हैं।
बसपा के नंदकिशोर मरोदिया राजगढ पालिका अध्यक्ष निर्वाचित:-
इसी प्रकार राजगढ नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए संपन्न हुई मतगणना के बाद बसपा के नंद किशोर मरोदिया को 01 हजार 640 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया। राजगढ पालिका के अध्यक्ष पद के लिए बसपा के नंद किशोर मरोदिया को 11 हजार 575, इंडियन नेशनल कांग्रेस के लाल मोहम्मद को 09 हजार 935, भाकपा (मा) की सजना को 251, निर्दलीय मोहन लाल को 3177, राधेश्याम को 852, रामनिवास शर्मा को 701, विजय सिंह को 300, सेवालाल को 422 तथा निर्दलीय हरिकिशन शर्मा को 249 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार राजगढ पालिका के 30 वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए हुई मतगणना के बाद इंडियन नेशनल कांग्रेस के 18, बसपा के 04 तथा 08 निर्दलीय उम्मीदवारों को विजयी घोषित किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर ने चूरू नगर परिषद एवं राजगढ नगर पालिका के निर्वाचन से जुड़े प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, निर्वाचन कार्मिकों , जनप्रतिनिधियों एवं आमजन को निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।
-------

No comments:

Post a Comment